शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

वह

 वह सामान्य था

पिछड़ा हो गया

फिर अतिपिछड़ा हो गया

फिर दलित हो गया

अब अतिदलित भी हो गया

जैसे-जैसे 

चढ़ता गया शिखरों पर

सत्ता के

वह गिरता गया।  

वह होता जाता है निरंतर

और भी अधिक 

वंचित, पीड़ित, शोषित...

सत्ता की उपलब्धियों के साथ।

यह नया समाजविज्ञान है

बिना किसी वैज्ञानिक तथ्य के

कि चढ़ते हुए शिखर पर

होता जाता है नायक

कितना नालायक

और कितना पतित

झपटने के लिए चरमानंद

जैसे 

पतन में प्राप्त करते हैं

चरमानंद

एप्स्टीन की दुनिया के लोग।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणियाँ हैं तो विमर्श है ...विमर्श है तो परिमार्जन का मार्ग प्रशस्त है .........परिमार्जन है तो उत्कृष्टता है .....और इसी में तो लेखन की सार्थकता है.