गुरुवार, 20 अक्तूबर 2011

Stock Video Footage: Aerial View of Fertile Growth around Volcanic Ash, Iceland

Stock Video Footage: Aerial View of Fertile Growth around Volcanic Ash, Iceland


ज्वालामुखी से बहते लावा को 
किसने पहचाना है 
धरती के आँसू को तुमने 
कितना जाना है 
बहते ग़र्म आँसुओं की 
भाषा में करुणा है 
किसी नए जीवन का सपना है 

ये जीवन है 
जलता है ...बुझता है .....
ख़ाक में मिलकर भी 
ख़ाक से सिर उठाकर 
फिर खिलखिलाता है ...........

बस,  इतनी गुज़ारिश है ........इस दिए हुए लिंक को प्यार से खोलिए 
ख़ाक में भी ज़िंदगी को मुस्कराते देखिये .......