शनिवार, 14 नवंबर 2026

विनाशोन्मुखी शिक्षा

बहुत कम ही सही पर हैं कुछ लोग जो समझने लगे हैं कि वर्तमान प्रणाली की शिक्षा हमें केवल सूचनायें देती है, जो सही तो बहुत कम किंतु झूठ और नकारात्मकता से भरी हुई ही अधिक होती हैं। यह शिक्षा हमें ज्ञानी नहीं बना सकती, धूर्त और शोषक बनाती है। अन्यथा उच्चशिक्षित लोग संत बन गये होते। वे संत नहीं हैं, शोषक वर्ग और सत्ता के उपकरण मात्र हैं। समाचारों में जब भी किसी आईएएस अधिकारी, डॉक्टर या प्रोफेसर के भ्रष्टाचारों के बारे में चर्चा होती है तो मैं अचंभित नहीं होता। वे उच्चशिक्षित हैं पर ज्ञानी नहीं हैं। सत्ता और समाज अभी तक यह सुनिश्चित नहीं कर सका है कि उसके जीवन की सार्थकता किसमें है, श्रेयस में या प्रेयस में! 

सत्ता का सबसे बड़ा उपकरण सूचनायें हैं जिनका बहुविध प्रयोग किया जाता है। इसलिए शिक्षा हमारी आवश्यकता नहीं, सत्ता की आवश्यकता है। हमारी आवश्यकता है ज्ञानान्वेषण, जिसके लिए नवाचार, शोध और आविष्कार अपेक्षित होते हैं। वैज्ञानिक और ऋषि बनते नहीं, जन्म लेते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणियाँ हैं तो विमर्श है ...विमर्श है तो परिमार्जन का मार्ग प्रशस्त है .........परिमार्जन है तो उत्कृष्टता है .....और इसी में तो लेखन की सार्थकता है.