मंगलवार, 10 नवंबर 2026

रीति घृणा की

घृणा से भरा घोर तिरस्कार, अपमान, पोर्नगालियाँ, हिंसा, यौनोत्पीड़न, और भारत से भगाने की धमकियाँ.. यह एक नयी रीति चल पड़ी है।

केरल में मुसलमानों के लक्ष्य पर हिंदू और ईसाई हैं, पूरे देश में ईसाइयों और मुसलमानों के लक्ष्य पर हिंदू हैं और हिंदुओं के लक्ष्य पर स्वयं हिंदू। घृणा और शत्रुभाव इतना कि हिंदू भी हिंदू के लिए आक्रामक और हिंसक हो रहा है। सबसे अधिक दुर्गति ब्राह्मण की हो रही है। ब्राह्मण सर्वाधिक घृणित, नराधम, पीट-पीट कर या जीवित ही जलाकर मार डालने योग्य और सार्वभौमिक शत्रु की तरह देखा जाने लगा है। ब्राह्मण की बेटियाँ उठा लेने, उनका शुद्धिकरण (सामूहिक यौनोत्ड़पीन) करने या उनसे दलितों का विवाह करने का बाध्यकारी विधान बनाने की सरकार से माँग की जाने लगी है। यह सब अचानक हुआ क्या! इतनी विषाक्त लहर कब उठी, कहाँ से उठी, क्यों उठी??? मात्र पिछले दस-बारह वर्षों की राजनैतिक और सामाजिक गतिविधियाँ देख लेने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। 

किसी समाज या देश को कुचलने के लिए सांस्कृतिक आक्रमण करना  विदेशियों की रीति रही है। रेत को महिमामंडित और स्वर्ण को पददलित प्रचारित करने का षड्यंत्र विदेशियों ने प्रारम्भ किया जिसे और भी फोर्टीफ़ाइड करके काले अंग्रेजों ने अपनाया। 

निराधार और झूठे दुष्प्रचारों की तीव्र आँधी में भी ब्राह्मण खड़ा है, हिंसा और उत्पीड़न को सहकर भी प्रतिशोध के लिए नहीं सोचता। प्रधानमंत्री द्वारा विषवमन करने के बाद भी ईश्वर से उनके लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना करता है...। 

ब्राह्मण ही नहीं, वे सब जो परिष्कृत सोच के धनी हैं, व्यापक चिंतन के पक्षधर हैं, सदा ही उन लोगों के लक्ष्य पर रहे हैं जो आसुरीवृत्ति के पोषक हैं। 

"मनुवाद की छाती पर विरसा फुले अंबेडकर" का नारा तो अब मुस्लिम लड़कियाँ भी लगाने लगी हैं। इन सबकी शक्ति का स्रोत अज्ञात नहीं है, इनके उद्देश्य भी रहस्यमयी नहीं हैं, वर्चस्व के संघर्ष में प्रहार क्रूरष्ट होते जाते हैं। हताशा वाली बात यही है कि इस रथ की वल्गा स्वयं प्रधानमंत्री के हाथ में है और संचालक हैं संघ प्रमुख मोहन भागवत। किंतु यहाँ भी हम हिंदू ही अपने नकारात्मक निर्णयों और अदूरदर्शिता के परिणाम भोगने के लिए विवश हैं। 

ये मेघ भी छटेंगे, स्थाई कुछ भी नहीं होता, न अच्छा, न बुरा। लेकिन कर्म तो अपेक्षित है न!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणियाँ हैं तो विमर्श है ...विमर्श है तो परिमार्जन का मार्ग प्रशस्त है .........परिमार्जन है तो उत्कृष्टता है .....और इसी में तो लेखन की सार्थकता है.