शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

अवर्ण?

इस दशक में कुछ नये शाब्दिक विस्फोट हुए, एक है सवर्ण। स+वर्ण है तो अ+वर्ण भी होगा। दूसरा है दलित। दलित है तो बलित (बरियार) भी होगा। तीसरा है हिंदुत्वा (हिंदुत्व)। 

यह शब्द सृष्टि कहाँ से हो रही है, कौन है नया पाणिनि? बचपन में साधु संतों को बोलते सुना था- आर्य बनो! सनातन धर्म की जय हो! प्राणियों में सद्भाव हो! विश्व का कल्याण हो...। ये शब्द कहाँ लुप्त हो गये, क्यों लुप्त हो गये? किसने इन्हें लोकजीवन की चेतना से बाहर खींच कर फेंक दिया? क्यों फेंक दिया? 

गोरे अंग्रेजों के बाद यह स्वतंत्र भारत के काले अंग्रेजों का भारत के सांस्कृतिक और वैचारिक मूल्यों पर कुवैचारिक आक्रमण है। आसुरी शक्तियाँ इसी तरह सुस्थापित और सुसंस्कृत सभ्यताओं पर आक्रमण कर उन्हें क्षतिग्रस्त या कभी कभी लुप्त भी कर दिया करती हैं। 

सनातनी परंपरा में हिंदू-अहिंदू नहीं है, सवर्ण-अवर्ण नहीं है, दलित-अतिदलित-महादलित-अजा-अजजा-पिछड़ा-अगड़ा और सामान्य जैसे शब्द नहीं हैं। फिर इनकी आवश्यकता क्यों हुई? 

विश्व में जन्मे हर जातक का प्रथम स्वाभाविक धर्म है "सनातन", बाद में वह लोकपरंपरानुसार कुछ और बनाया जाता है, या नहीं बनाया जाता है। सनातनी बनाया नहीं जाता, स्वयं होता है। आर्य स्वयं नहीं होता, बनना पड़ता है, अनार्य से आर्य की यात्रा जीवन भर चलती है। 

जिन तीन वर्णों को तुम सवर्ण कहते हो, वह सवर्ण अपूर्ण है, उसकी पूर्णता चौथे वर्ण के साथ ही होती है। किसी भी एक वर्ण को हटाकर सवर्ण व्यवस्था हो ही नहीं सकती। चार वर्णों के बाद फिर बचता ही क्या है! तो यह स्पष्ट है कि तुम्हारे तथाकथित महादलित से लेकर अपूर्ण सवर्ण के बीच अवर्ण जैसा कुछ भी नहीं है... जैसा कि तुम सवर्ण कहकर अपरोक्षरूपेण ध्वनित कर रहे हो। 

सनातन को धकेलकर हिंदू ले आये, आर्य को धकेलकर आरक्षण ले आए, नित नयी जातियाँ बनाकर समाज में विघटन ले आये, गुरुकुल समाप्त कर स्कूल और मदरसा ले आये, समलैंगिकता की स्वीकृति का विधान ले आए... और तुम दावा करते हो कि यही हिंदुत्व है। 

रुद्रप्रताप कुशवाहा जैसे लोगों की वर्चुअल मंचों पर भीड़ है जो ब्राह्मणों से लेकर देवी-देवताओं को पोर्न गालियाँ देकर देश से भगाने की निर्भय होकर धमकयाँ दे रहे हैं। कौन शक्तियाँ हैं ऐसे लोगों के कृत्यों के पीछे? सत्ता जनित इन स्थितियों को तुम सुव्यवस्था कहते हो! पिछले पंद्रह वर्षों से इसी तथाकथित सुव्यवस्था ने देश को रसातल में पहुँचा दिया है । 

सावधान! संस्कृति और सभ्यता पर असंस्कृति और असभ्यता का यह आक्रमण अपने चरम की ओर बढ़ता जा रहा है। यह रुकेगा नहीं, इससे जूझना ही होगा, अपनी पूरी शक्ति के साथ। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणियाँ हैं तो विमर्श है ...विमर्श है तो परिमार्जन का मार्ग प्रशस्त है .........परिमार्जन है तो उत्कृष्टता है .....और इसी में तो लेखन की सार्थकता है.