शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

प्रतिशोध का प्रतिनिधित्व

नेपथ्य से...

उन्होंने झूठ गढ़े, झूठी कहानियाँ लिखीं, हमें अपना शत्रु प्रचारित किया और अब झूठी शत्रुता का प्रतिशोध लेने के लिए चारो ओर से आक्रमण प्रारंभ कर दिए हैं। यह संग्राम अब उनके वर्चस्व से बहुत आगे बढ़कर हमारे अस्तित्व की रक्षा पर आकर टिक गया है।      

दृश्य एक-

नानबायोलाॅजिकल भगवान जी उवाच- 

"अच्छाआआआऽ तुम हमें कुएँ से पानी नहीं भरने देते थे! अच्छाआआआऽ तुम हमारे बच्चों को स्कूल में एडमीशन देने से मना करते थे! अच्छाआआआऽ तुम हमारी माँ-बहनों के साथ अत्याचार करते थे! बताओ, आज अगर उन्हें मौका मिल जाए तो कोई बदला लेगा कि नहीं! बताओ, लेगा कि नहीं लेगा!"          

दृश्य दो-                                      

नानबायोलाॅजिकल भगवान जी उवाच-   

"अगर वार करना है तो मुझ पर वार करो, मेरे दलित भाइयों पर मत करो...!"

नेपथ्य से आती एक ध्वनि -

दोनों दृश्य देश की उन स्थितियों को हाईलाइट करते हैं जो विशुद्ध काल्पनिक और तथ्यविहीन हैं।  

दृश्य तीन- 

जेन-जी की अनियंत्रित और निरंकुश भीड़। पोर्नगालियों के नारे और गीत। अमर्यादित वेश-भूषा में लड़की बने हुये लड़के.. कामुकनृत्य करते हुए। विश्वगुरु बने भारत में परिवर्तन की चाहत लिए आंदोलनकर्ताओं के मुँह से झरती हुयी गालियाँ और केवल गालियाँ।       

दृश्य चार-      

दृश्य तीन पर धार्मिक ठेकेदार की प्रतिक्रिया - "पिछली तीन पीढ़ियों में आज की जेन-जी पीढ़ी सबसे बुद्धिमान पीढ़ी है। उनके प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।"      

नेपथ्य से उभरती एक ध्वनि - "गाली का उत्तर गाली में दे दें क्या? पर वह तो हमारा संस्कार नहीं है! आप दे सकते हैं, दे दीजिए।"       

दृश्य तीन पर पंतप्रधान की प्रतिक्रिया - 

"ये सब हमारे भटके हुए बच्चे हैं, मैंने उन्हें माफ़ कर दिया है। मैं इन पोर्नगालीबाज लड़कियों को अपने गले से लगाना चाहता हूँ।"      

नेपथ्य से आती एक ध्वनि - 

"जिन्हें लगाना चाहते थे गले, वे पड़ गये तुम्हारे गले। अब निपटो इनसे।"    

नेपथ्य से आती एक और ध्वनि- 

"तीन पीढ़ियों में सबसे बुद्धिमान पीढ़ी देश चलाने के लिए सत्ता परिवर्तन चाहती है, उनका स्वागत क्यों नहीं करते आप?"

नेपथ्य से आती एक और तुमुल ध्वनि -

जेजेजेजे जेऽऽऽऽऽऽ भीम!

अल्लाह-हू-अकबर...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणियाँ हैं तो विमर्श है ...विमर्श है तो परिमार्जन का मार्ग प्रशस्त है .........परिमार्जन है तो उत्कृष्टता है .....और इसी में तो लेखन की सार्थकता है.