रविवार, 5 अगस्त 2012

प्राचीन गोवापुरी में विश्वधरोहर के खण्डहर


 

गोवा दीर्घकाल तक विदेशियों की दासता में रहने वाला भारतीय भूभाग रहा है

विदेशियों द्वारा विजित भूभाग पर अपने आराध्य के पूजास्थलों के रूप में अनेक चर्चों का निर्माण किया जाना स्वाभाविक है। गोवा में चर्चों की भरमार है। इन्हीं में से एक है संत अगस्तिन का चर्च।   

 

एक ऊँचे टीले पर बने इस विशाल चर्च का निर्माण प्रारम्भ हुआ था सन् 1572 ईसवी में और पूरा हुआ सन् 1602 ईसवी में। किंतु शीघ्र ही इस भव्य चर्च को पुर्तगालियों द्वारा प्रतिबन्धित कर दिया गया जिसके कारण देखरेख के अभाव में यह भव्य चर्च खण्डहर में बदल गया। आज यूनेस्को द्वारा इस चर्च को विश्व धरोहर के रूप में चिन्हित किया गया है।  

 

गोवापुरी में आने वाले विदेशी सैलानियों के लिये इस चर्च के खण्डहर

आज भी दर्शनीय और आकर्षण के केन्द्र बने हुये हैं।

 

नारियल के बागों से घिरे

एक विशाल क्षेत्र में विस्तृत इस आराधना स्थल की भव्यता का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।

 

भौतिकता हो या आध्यात्म

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विशालता और भव्यता हमें आकर्षित करती रही है।

समृद्धि के आकर्षण ने कभी हमारा पीछा नहीं छोड़ा । वैराग्य की बात करते समय भी इस समृद्धि और भव्यता का त्याग नहीं कर पाते हम।  

 

जबकि हम जानते हैं कि भव्यता और समृद्धि कभी स्थायी नहीं होती। जो स्थायी है उसके लिये किसी भव्य संरचना की आवश्यकता नहीं होती। किंतु रागी मन को विरागी बना पाना इतना सरल है क्या?

 

....और भग्न हो गया समृद्धि का अहंकार


 

बच गये हैं कुछ अवशेष .....

और उन्हीं अवशेषों के सहारे जीवित हैं हमारी स्मृतियाँ...

और इन्हीं स्मृतियों में दफ़न हैं हमारे अहंकार।   

 

भव्यता की भग्न कथा कहते ये खण्डहर

 

पुरुषार्थ की कथा को जीवित रखने का प्रयास करते शिलालेख


 

फ़र्श पर लगे पत्थरों में उकेरे अक्षर और आकृतियाँ .....


 

संत अगस्तिन के चर्च का एक विशाल कक्ष ....


 

यह वीरानी भी बहुत कुछ कहती है ....

 

.........क्या कहती है ये वीरानी ?

यही तो विचारण का विषय है। खण्डहर वो कहते हैं जो आध्यात्मिक उपदेश भी नहीं कह सके आज तक .....

  
 

मनुष्य के अहं के प्रतीक

इन भव्य निर्माणों के भग्नावशेष की अपनी एक विशेष लिपि है।

हम जब एकांत में होते हैं तो यह लिपि ध्वनि में बदल जाती है।

आपके पास कभी एकांत का अवसर हो तो किसी भी भग्नावशेष को कथा कहते सुनियेगा।  

 

....और मेरा विश्वास है कि इस कथा को सुनकर आप सचमुच में आध्यात्मिक हो उठेंगे ...


 

इन भग्नावशेषों के पास है वैराग्य का मूल मंत्र .....


 

कहानियाँ .....

सिर्फ़ कहानियाँ भर बच गयी हैं अब .....

......कभी रहे अस्तित्व की कहानियाँ .......

वह अस्तित्व

जो मुखरित होकर भी तत्व को नहीं कह सका कभी

अब मौन होकर तत्व में मुखरित हो पाया है।

मौन तत्व हो गया है और ...

तत्व

मौन।  


 

इस मौन के सन्देश को पढ़ सकने में जो भी समर्थ हो सकेगा

वह तत्व को पा लेगा।

तब

आवश्यकता नहीं रहेगी

किसी आराधना स्थल के निर्माण की.....

या उस पर प्रतिबन्ध लगाने की .... 

या फिर उसे नष्ट कर देने की।

संत अगस्तिन के इस भग्न चर्च के सान्निद्य में आते ही मेरे कानों में और भी ध्वनियाँ आने लगी हैं ...

ये ध्वनियाँ बारम्बार धराशायी किये जाते रहे सोमनाथ के मन्दिर से आ रही हैं ...

ये ध्वनियाँ राम मन्दिर को ढहाकर उस पर बनी

और फिर ढहा दी गई बाबरी मस्ज़िद से आ रही हैं ...

ये ध्वनियाँ तेजोमहालय को ढहाकर उस पर बने ताज़महल से भी आ रही हैं .....

ईश्वर

मनुष्य के इन तमाशों से दुःखी होता रहा है 

जिसकी परवाह

किसने की है अभी तक -

यह किसी की चिंता का विषय नहीं बन सका है आज तक।  

भारत में पुर्तगालियों की सत्ता का विजयद्वार ...गोवा

 

गोकर्णादुत्तरे भागे सप्तयोजनविस्तृतं
तत्र गोवापुरी नाम नगरी पापनाशिनी

- स्कन्दपुराण ( सह्याद्रि खण्ड )

विष्णु के अवतार के रूप में विख्यात परशुराम जी ने दक्षिण भारत को अपनी कर्मस्थली के रूप में चुना था। कर्मयोग में विश्वास रखने वाले परशुराम जी ने मनुष्यों के गुणात्मक उत्थान का बीड़ा उठाया और स्थानीय लोगों को कर्म के द्वारा ब्राह्मण बनाने का महान कार्य किया। इतना ही नहीं उन्होंने दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों की भूमि को कृषियोग्य तैयार करने का बृहद् अभियान भी सफलतापूर्वक सम्पन्न किया था। ऐसे ही महान कर्मयोगी ने मण्डोवी नदी के तट पर बसायी थी गोवापुरी जिसे आज हम गोवा के रूप में जानते हैं।

दुर्भाग्यहै कि उसी गोवापुरी को एक दिन सात समन्दर पार से आये चन्द पुर्तगालियों के हाथों पराभव की पीड़ा झेलने को भी विवश होना पड़ा था। आज के सन्दर्भों में वह पीड़ा और भी गहन हो जाती है जब हम भारतीय सत्ताधीशों के निर्लज्ज खेल को निरंतर ...और निरंतर और भी निर्लज्ज होते देखते हैं। लोकपाल बिल के प्रति सत्ताधीशों की अनिच्छा, भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण और राजनीति में अपराधियों के प्रवेश की अंकुशरहित स्वतंत्रता पुनः गम्भीर चिंता का विषय है।

कदाचित ऐसी ही परिस्थितियों ने और अपनी मातृभूमि के प्रति अकृतज्ञ एवं सत्ता में बैठे गद्दारों ने बारम्बार इस देश को विदेशियों की झोली में अर्पित किया है। आज दिनांक 23 जुलाई सन् 2012 को पवित्र मण्डोवी नदी के तट पर पुर्तगालियों के विजयप्रतीक के रूप में निर्मित वायसरॉय आर्च को देखने के बाद मैं बहुत दुःखी और उदास हूँ।

 

अरब सागर में विलीन होने को व्यग्र मण्डोवी नदी

जिसके किनारे पर बसायी गयी थी गोवापुरी

 

पवित्र मण्डोवी नदी

 

मण्डोवी नदी के तट पर परशुराम की बसायी गोवापुरी अर्थात् पुर्तगालियों का The so called Old Gova

 

वायसरॉय के आर्च के सामने मण्डोवी नदी की ओर वाले भाग पर लगा एक शिलालेख


 

1498 में वास्को डि गामा नें कालीकट के रास्ते भारत की धरती पर कदम रखे। 1510 में पुर्तगालियों ने दुर्बल और असंगठित भारतीयों को हरा कर परशुराम की बसायी गोवापुरी पर अधिकार कर लिया। बाद में इसी विजय की स्मृति में वास्को डि गामा की मूर्ति वाले इस द्वार का निर्माण पुर्तगालियों द्वारा कराया गया। पुर्तगालियों की भारतभूमि पर विजय, उनके शौर्य और दृढ़ इच्छा शक्ति के प्रतीक के साथ ही भारतीयों के पराभव की पीड़ा के प्रतीक के रूप में आज भी यह द्वार मण्डोवी नदी के तट पर खड़ा है।

 

विजयद्वार की भीतरी भित्ति

 

परशुराम की गोवापुरी पर पुर्तगालियों की सत्ता का विजयद्वार, सामने है मण्डोवी नदी

 

Basilica of Bom Jesus, Old Gova, शिशु जीसस के गृह का पिछला भाग  

 

Basilica of Bom Jesus, Old Gova, शिशु जीसस के गृह का मुख्य द्वार

 

Basilica of Bom Jesus, Old Gova 

 

Basilica of Bom Jesus, Old Gova 

शुक्रवार, 3 अगस्त 2012

चलो चलें गोवा के गाँवों की ओर ...

गोवा दुनिया भर के लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र है। वास्को रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद जहाँ लोग कंक्रीट के ज्ंगलों और समुद्र के बीचों की ओर भागते हैं मैंने सीधे गाँवों का रुख़ किया। नारियल, पूग( सुपारी), काजू, चीकू, केला और धान के खेतों का अपना अलग ही सम्मोहन है।

 

नारियल के बागान नहीं सपनों की दुनिया है ये


एग्रोफ़ॉरेस्ट्री

एग्रोफ़ॉरेस्ट्री का एक और ख़ूबसूरत नमूना

दूर-दूर तक फैले नारियल और सुपारी के बागान

किसी स्वर्ग से कम तो नहीं

गोरी तेरा गाँव बड़ा प्यारा ...
मैं तो गया मारा...
आके यहाँ रे  !  आके यहाँ रे ....  

समुद्र की ओर जाने वाली मण्डोवी नदी पर एक पुल

पुराने गोवा का एक मोहल्ला जो कभी पुर्तगालियों का हुआ करता था।

पुराने गोवा में चर्च की ओर जाता एक ख़ूबसूरत पथ

पता नहीं क्या है यह, फल देखने में अच्छे लगे तो कैमरा मचल गया
मुझे कैमरे की बात माननी पड़ी।

क़रीब से देखिये, शायद आप कन्द जाति के इस पौधे को पहचान सकें।

तश्तरीनुमा नाव में बैठकर किसी की ज़िन्दगी की कीमत पर
अपने लिये आजीविका तलाश करता एक परिवार

मण्डोवी नदी से पुराने गोवा का एक दृश्य

दूर जहाँ एक फेरी खड़ी दिखायी दे रही है कभी वहीं से गोवा में प्रवेश किया था वास्को डि गामा ने  


धान के खेतों से घिरा, गोवा के गाँव का एक घर

पानी में खड़े ये पौधे धान के नहीं "कैवर्त मुस्तक" Cyperus rotendus के हैं।
र्ह्यूमेटॉयड अर्थ्राइटिस की श्रेष्ठतम औषधियों में से एक। इसकी मूल से बनी एक औषधि Arthrellaa के नाम से मेडिकल स्टोर में उपलब्ध है। मुस्तकारिष्ट नाम की एक और दूसरी औषधि भी उपलब्ध है।  

गोवा के गाँव में कोकणी परम्परा का एक घर

कटहल की शक्ल वाले इन फलों को नीर फणस (जल कटहल या नीर पनस) कहते हैं।

फलों का उपयोग खाने के लिये किया जाता है।


बादाम के फल

इसे कौन नहीं जानता...
पर मुझे तो इसकी पुष्प मंजरी बहुत आकर्षक लगती है  

गोवा की ये बिल्ली मुझसे बहुत नाराज़ है
मैंने इसका रास्ता काट दिया ना...इसीलिये तो

धड़कती है धारावी तो चहकती है अख्खा मुम्बई

इस बार मुम्बई प्रवास के अनंतर धारावी मेरा मुख्य लक्ष्य था। बरसते पानी में धारावी को अपनी दृष्टि से देखने का प्रयास किया है मैंने।

धारावी में पूरे भारत से आकर बसे हैं लोग जो धारावी की बज़बज़ाती बस्ती में

ज़िन्दगी को धकियाते हुये छोटे-छोटे तंग कमरों के कारखानों में काम करते हुये जीते रहते हैं।

उन कारखानों में

जिनके लिये कोई मानक तय नहीं किये जा सके अभी तक

और शायद तय किये भी नहीं जा सकेंगे कभी क्योंकि ग़रीबों के काम के लिये कोई मानक

नहीं बनाये जाने की परम्म्परा पूँजीवादी व्यवस्था की एक अपरिहार्य ज़रूरत है।  

 

स्लम के नाम पर धारावी की उपेक्षा नहीं की जा सकती क्योंकि मुम्बई की धड़कन का

एक पेसमेकर यहाँ भी लगा है।

पूरी धारावी एक कुटीर उद्योग है जिसके कारीगरों में शामिल हैं भारत के गरीब लोग ....

वे गरीब लोग जिन्होंने अपनी आँखों में सपने पाल कर रखे हुये हैं .....

पलते हुये सपने ....

कि उनकी ज़िन्दगी तो जैसे-तैसे गुज़र ही जायेगी पर अगली पीढ़ी की ज़िन्दगी बेहतर हो।

बस, इन्हीं सपनों के साथ धारावी धड़कती रहती है ....

और इसी धड़कन के साथ चहकती रहती है मुम्बई।

मुम्बई के मध्यम एवं उच्च मध्यम वर्ग के लोगों के लिये सदा सर्वदा बने रहने वाले आकर्षण के केन्द्रों की रौनक लिये

सभी रेलवे स्टेशंस के बाहर और फ़ुटपाथ पर लगी

अस्थाई दुकानों में सजे तरह-तरह के सामानों के निर्माताओं और विक्रेताओं की ज़िन्दगी को

आश्रय देने वाली धारावी की उपेक्षा कैसे की जा सकती है भला !

 

धारावी में गन्दगी है क्योंकि धारावी में ग़रीबी है।

धारावी में ग़रीबी है क्योंकि धारावी को उसके श्रम का उचित मूल्य नहीं मिलता।

गन्दगी, ग़रीबी और श्रम का शोषण इन तीनो का आपस में घनिष्ठ नाता है।

इस नाते को ख़त्म करने की कोशिशें न जाने कितने युगों से होती रही हैं।

इन कोशिशों को ज़ारी रखने वाले ग़रीबों के रहनुमाओं ने जन सेवा करते-करते

अपनी आलीशान कोठियाँ खड़ी  कर ली हैं।

ग़रीब ग़रीब बने रहते हैं ...ग़रीबों के उद्धारकर्ताओं का उद्धार होता रहता है।

पूरे विश्व में फैली धारावियों का एक सच है यह। एक ऐसा सच जो जीवित है ...

मरा नहीं अभी तक।

     हमने मुम्बई को जगमगाते और धारावी को बजबजाते हुये देखा है।

मुम्बई का एक पेसमेकर यहाँ भी है, इस पेसमकर के बिना

मुम्बई की जगमहाहट धुन्धली होजाने की पूरी-पूरी आशंकायें हैं। इसलिये मुम्बई जगमगाती

रहेगी और धारावी भी शायद यूँ ही .......

 

धारावी में रहनेवालों की बेहतरी के लिये मेरी शुभकामनायें !


धारावी में इम्ब्रॉयडरी का एक कमरे का कारखाना 
 

 

सीढ़ियों से शुरू होने वाले लटकते हुये घर


 

छोटे से कमरे का एक कारखाना जिसमें ज़री का काम करते हुये कामगार

का एक पूरा परिवार


 

रौशनी गलियों के सिर्फ़ छोरों पर ही अटकी हुयी है। भीतर जाने में रौशनी को भी डर लगता है

कैसे रहते होंगे लोग ?

 

 

ये भाग्यशाली हैं कि इनका घर न तो सीढ़ियों से शुरू होता और न लटकता हुआ है।

अलबत्ता, घर का कुछ सामान ज़रूर दीवारों के सहारे लटकते रहने को मज़बूर है।


 

यह कोई घर नहीं बल्कि एक गली है

 जिसके दोनों ओर बने हैं एक-एक कमरे वाले घर

जिनमें एक छोटी चारपाई डालने के बाद मुश्किल से कुछ ही जगह बच पाती है...

और इस जगह के काराण ही "लोग" नहीं बल्कि "चारपाई" आते-जाते लोगों से टकराने से बच जाती है।

 

 

यह भी किसी घर का दरवाज़ा नहीं बल्कि एक तंग गली है जिसमें से होकर 

थोड़ी सी सांस लेने के लिये बाहर आती कुछ ख़ातूनें।

दिन के वक़्त इतना अन्धेरा था कि फ़ोटो भी साफ नहीं आ सकी। तकनीकी सहयोग से फ़ोटो को ब्राइट करने की यथासम्भव कोशिश की गयी है।

 

घर का हर सदस्य कामगार है इसलिये गली सूनी है


 

भला हो सरकार का जिसने धारावी के लोगों के लिये मल विसर्जन की व्यवस्था उपलब्ध करवा दी है

 हम इसे 'सुविधा' नहीं कह पा रहे हैं इसलिये "व्यवस्था" कह रहे हैं.....

जो कितनी व्यवस्थित है

यह आप साफ़-साफ़ देख पा रहे हैं। यह तो आप हैं जो इस अव्यवस्था को देख पा रहे हैं वरना सरकार को यह सब कहाँ दिखाई देता है ? 

 

किसी गाँव से निकली थी ये ज़िन्दगी

लेकर अरमानों की पोटली

पोटली लूट ली गयी

और ज़िन्दगी यूँ बिखरती चली गयी।

( मुम्बई महानगर में एक धारावी ऐसी भी है जिसकी कराह मुम्बई की चकाचौंध में गुमशुदा की तरह ज़िन्दा तो रहती है पर कभी तलाशी नहीं जाती क्योंकि अभी तक कोई इश्तहार छापा ही नहीं गया ऐसा )

 

एक ज़रा से कमरे का छोटा सा क्लीनिक ....किराया है नौ हज़ार रुपये मासिक।

धारावी में यूनानी चिकित्सकों की भरमार है।

मैंने कुछ कुछ दवाख़ानों में जाकर हक़ीमों से मुलाकात की। वे एलोपैथिक दवाइयों से अपने मरीज़ों का इलाज़ करने के लिये बाध्य हैं । मैंने पूछा, ऐसा भला क्यों ?

ज़वाब में बताया गया कि लोग स्वस्थ्य होने के लिये ग़रीबी के कारण यूनानी दवाओं पर इतना ख़र्च करने को तैयार नहीं होते। सच तो यह है कि धारावी के ये कामगार स्वस्थ्य होना ही नहीं चाहते...वे तो बस ज़िन्दा भर रहना चाहते हैं ताकि हर अगली सुबह काम पर जा सकें। ग़रीबी ने सेहत को धता बता दी है और पैसे को गले लगा लिया है। ज़िन्दगी के मूल्य यहीं से शुरू होते हैं और यहीं ख़त्म भी।

कई बार तो लोग सेल्फ़ मेडीकेशन के ख़तरे भी उठा लेते हैं। ग़रीबी ने ज़िन्दगी के अपने पैमाने बना लिये हैं जो किसी सरकारी पैमाने 

या विश्व स्वास्थ्यसंगठन के पैमाने

या मानवाधिकार आयोग के पैमाने

को चिढ़ाते रहते हैं ।

एक युवा हक़ीम साहब ऐसे भी मिले जो मुसलमानों की तालीम के प्रति बेरुखी को महामारी के रूप में देखते हैं । वे किसी अंजुमन कमेटी से जुड़े ही सिर्फ़ इसलिये हैं कि अपनी क़ौम के लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक कर सकें। हक़ीम साहब को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनायें इस नेक काम के लिये।       

 

धारावी में एक और "अ"सुलभ शौचालय


 

लोग ही नहीं

पूरी धारावी बीमार है...

और हमारी पूरी व्यवस्था भी ।

एक बाइक की लम्बाई के बराबर की चौड़ाई वाली क्लीनिक के बगल से एक सीढ़ी ऊपर वाले कमरे से लटकी हुई है जिसे धारावी में घर कहा जाता है।  

 

जरा सी जगह दिखी नहीं कि नई धारावी बसा लेते हैं लोग।

मलाड से सायन के बीच रेलवे लाइन के किनारे बसी एक धारावी।